मेरा दर्द समझें, गरीब घर से हूं: बिहार में 12वीं के पेपर में पास कराने की गुहार लगाकर छात्रा
बिहार में 12वीं की एक छात्रा ने भूगोल के पेपर में अपनी उत्तर पुस्तिका में उसे पास करने की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा है जिसकी तस्वीर सामने आई है। छात्रा ने लिखा, "आपकी बहन-बेटी होंगी तो उनकी तरह मेरा दर्द समझने का प्रयास करें। मैं गरीब घर से आती हूं...विनती है कि मुझे पास कर दें। आपकी आभारी रहूंगी।"