मेरा नाम रख लिए, पहले देश में यह किसी का नाम नहीं था: नीतीश नामक फरियादी से बिहार के सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार में नीतीश कुमार मंडल नामक एक फरियादी से हंसते हुए कहा, "मेरा ही नाम रख लिए आप।" उन्होंने आगे कहा, "जब मेरा नाम रखा गया था...तब देश में यह किसी का नाम नहीं था। मेरे पिता ने नाम रखा था।" बकौल मुख्यमंत्री, आज कल लोग यह नाम रख रहे हैं।