मेरा पहला इम्प्रेशन था, 'उन्हें थोड़ा सा विनम्र बनना होगा': विराट कोहली को लेकर डीविलियर्स
ए.बी. डीविलियर्स ने क्रिस गेल के साथ बातचीत में विराट कोहली से पहली बार मिलने के बारे में पूछे जाने पर कहा है, "वह घमंडी दिख रहे थे...अपनी हेयरस्टाइल के साथ वह थोड़ा सा अकड़कर चल रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, "वह अब एक शानदार इंसान हैं लेकिन मेरा इम्प्रेशन यही था कि 'उफ्फ...उन्हें थोड़ा सा विनम्र बनना होगा।'"