मेरा बंगला बहुत महंगा है, 4-5 कमर्शियल फिल्में करने से नहीं बन पाता: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से पूछा गया कि क्या कमर्शियल फिल्में करने से उन्हें अपना नया बंगला 'नवाब' बनाने में मदद मिली, जिस पर उन्होंने कहा, "मेरा...बंगला बहुत महंगा है। केवल 4-5 फिल्मों में नहीं बन पाता।" उन्होंने कहा, "कुछ फिल्मों...में पैसा नहीं है...'मंटो' तो मैंने मुफ्त में भी की है और (ऐसी फिल्में पसंद आईं तो) आगे भी करता रहूंगा।"