मेरा भाई जीत गया: यूसुफ पठान के बहरामपुर लोकसभा सीट जीतने पर इरफान पठान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने भाई यूसुफ पठान के बहरामपुर लोकसभा सीट (पश्चिम बंगाल) से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतने पर उन्हें X पर बधाई दी है। इरफान ने यूसुफ को 'ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से लैस' बताते हुए लिखा, "आपके नेक इरादे परिवर्तनकारी कार्यों में तब्दील हों...मेरा भाई जीत गया।"