मेरा भारत महान: 'आरआरआर' के लिए यूएस में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स लेते हुए राजामौली
'आरआरआर' के लिए सोमवार को यूएस में 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में पुरस्कार लेने के बाद फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली का भाषण फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर शेयर किया। राजामौली ने अपने भाषण में उनके जीवन में मौजूद महिलाओं का शुक्रिया अदा किया और सबसे आखिर में उन्होंने कहा, "(यह) मेरी मातृभूमि भारत के लिए, मेरा भारत महान जय हिंद।"