मेरा मतलब बीजेपी की विचारधारा से था, पीएम मोदी से नहीं: ज़हरीले सांप वाले बयान पर खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में दिए अपने बयान 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ज़हरीले सांप जैसे हैं' को लेकर कहा है, "मेरा मतलब पीएम मोदी से नहीं बल्कि बीजेपी की विचारधारा से था।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने कहा था कि बीजेपी की विचारधारा सांप जैसी है अगर आप उसे छूने की कोशिश करते हैं तो आपकी मृत्यु निश्चित है।"