मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है: आदिवासी समूहों के प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर कर मैरी कॉम
बॉक्सर मैरी कॉम ने मणिपुर में आदिवासी समूहों के प्रदर्शन में हिंसा की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया है, "मेरा राज्य जल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदद कीजिए।" मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग का आदिवासी समूह विरोध कर रहे हैं। राज्य में 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बैन हुई है।