मेरा लक्ष्य पाकिस्तान को वनडे विश्व कप 2023 जिताना है: बाबर आज़म
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने 'आईसीसी' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनका लक्ष्य इस साल होने वाले वनडे विश्व कप को जीतना है। उन्होंने कहा, "इस साल विश्व कप के चलते हमारे पास वाइट बॉल वाले कई मैच हैं। आप सीधे लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते, आपको एक-एक कर आगे बढ़ना होगा।"