मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना है: आरसीबी के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद मयंक यादव
आईपीएल 2024 में एलएसजी के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने आरसीबी के खिलाफ 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने के बाद कहा है, "मेरा लक्ष्य भारत के लिए क्रिकेट खेलना है।" उन्होंने कहा, "आईपीएल में लगातार 2 मैचों में 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतकर काफी अच्छा लग रहा है।" मयंक ने आरसीबी के खिलाफ 3 विकेट लिए थे।