मेरा सब कुछ चोरी हो गया: शिंदे गुट को असली शिवसेना की मान्यता मिलने पर उद्धव
चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा, "मेरा सब कुछ चोरी हो गया।" उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी का नाम और चिह्न चोरी हो गया लेकिन 'ठाकरे' नाम चोरी नहीं हो सकता...हम चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।"