मेरी 90 वर्षीय सास ठीक से देख नहीं सकतीं लेकिन पेंटिंग करती हैं: फोटो शेयर कर माधुरी के पति
ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने ट्विटर पर अपनी सास द्वारा मग पर बनाई गई पेंटिंग की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मेरी 90-वर्षीय सास पेंटिंग करती हैं। उन्हें मैक्यूलर डीजेनेरेशन (इस बीमारी में रेटिना का एक हिस्सा डैमेज हो जाता है) है और ठीक से देख नहीं सकतीं। वह दुनिया की सबसे पॉज़िटिव इंसान हैं।"