मेरी आंख किसी उबले अंडे की तरह लटक रही थी: अपने ऊपर हुए हमले को लेकर लेखक सलमान रश्दी
लेखक सलमान रश्दी ने 2022 में अपने ऊपर हुए हमले को लेकर 'बीबीसी' से बात की है। उन्होंने कहा कि एक आंख खो देना ऐसी बात है जो उन्हें रोज़ परेशान करती है। लेखक ने कहा, "मेरी आंख मेरे चेहरे से किसी उबले हुए अंडे की तरह लटक रही थी। मुझे लग रहा था कि मैं मर रहा हूं।"