मेरी आत्मकथा से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है: डेविड वॉर्नर
हाल ही में टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने बताया है कि वह अपनी आत्मकथा लिखेंगे। 37 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, "आत्मकथा को पढ़ना दिलचस्प होगा। इस किताब में कई ऐसी चीज़ें होंगी जिनसे कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है।" बकौल वॉर्नर, वह किताब में सैंडपेपर बॉल टेम्परिंग स्कैंडल पर भी लिखेंगे।