मेरी उम्र का खुलासा जल्द होगा, बस यही कहूंगी कि 12 साल की नहीं हूं: अभिनेत्री रीवा अरोड़ा
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम अभिनेत्री रीवा अरोड़ा ने अभिनेता करण कुंद्रा के साथ एक वीडियो में नज़र आने के बाद अपनी उम्र को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। रीवा ने कहा, "मैं कभी ऐसी आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देती...जल्द मेरी उम्र का खुलासा होगा...बस इतना ही कह सकती हूं कि मैं 12 साल की नहीं हूं।"