मेरी औकात नहीं है, विकास पर चर्चा करो: मिस्त्री के 'औकात बताना चाहते हैं' बयान पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान 'मोदी जी को उनकी औकात बताना चाहते हैं' पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा, "आप तो राजपरिवार से हैं...मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान हूं...मेरी कोई औकात नहीं है।" उन्होंने कहा, "विकास के मुद्दों की चर्चा करो...गुजरात को विकसित गुजरात बनाने के लिए मैदान में आओ।"