मेरी कब्र पर कोई कुरान न पढ़े, चाहता हूं लोग जश्न मनाएं: ईरान में फांसी से पहले प्रदर्शनकारी
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर इस हफ्ते की शुरुआत में फांसी दिए जाने से पहले एक प्रदर्शनकारी ने अपनी अंतिम इच्छा जताते हुए कहा, "मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी कब्र पर शोक मनाए। नहीं चाहता कि वे कुरान पढ़ें या दुआ करें।" ऑनलाइन सामने आए वीडियो में शख्स ने कहा, "मैं चाहता हूं लोग बस जश्न मनाएं।"