मेरी किसी भी फिल्म में कोई भी धूम्रपान करते हुए नहीं दिखता: इम्तियाज़ अली
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने बताया है कि उनकी किसी भी फिल्म में कोई भी धूम्रपान करते हुए नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा, "फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में स्मोकिंग सीन दिखाना ज़रूरी था। मैं नहीं चाहता था कि दिलजीत (ऐक्टर) धूम्रपान करें और वह करते भी नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए हमने उस सीन (धूम्रपान) को कॉमिक बुक स्टाइल में दिखाया।"