मेरी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला नहीं सुना रहा झारखंड एचसी: एससी में हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ज़मीन घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट फैसला नहीं सुना रहा है। हाईकोर्ट ने सोरेन की याचिका पर 28-फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।