मेरी जान को खतरा है, 24 घंटों से नहीं गया हूं वॉशरूम: गिरफ्तारी के बाद इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गिरफ्तारी के बाद एक अदालत से कहा है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा, "मैं 24 घंटों से वॉशरूम नहीं गया हूं। वे (आपको) एक ऐसा इंजेक्शन देते हैं जिससे (आप) धीरे-धीरे मर जाते हैं।" गौरतलब है कि इमरान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।