मेरी जो पहचान है वह नीतीश कुमार की देन है: बिहार में चुनावी सभा में जीतनराम मांझी

गया (बिहार) लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार जीतनराम मांझी के समर्थन में शनिवार को बाराचट्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मांझी ने कहा, "आज राजनीति में जो कुछ भी मेरी पहचान है वह नीतीश कुमार की देन है। नीतीश कुमार मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।"

Load More