मेरी तारीफ करने की सज़ा मिली: बीजेपी विधायक सूर्यकांता का टिकट कटने पर राजस्थान के सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूरसागर से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट कटने पर कहा है, "उन्हें मेरी तारीफ करने की सज़ा मिली है।" उन्होंने कहा, "जीजी (सूर्यकांता) का क्या कसूर था? उन्हें सम्मान मिलना चाहिए था।" गौरतलब है, व्यास ने गहलोत की तारीफ करते हुए कहा था, "उन्होंने पुष्करणा समाज के लिए राजा-महाराजाओं जैसा काम किया है।"