मुझे अपनी दोस्त पर बहुत गर्व है: सुधा मूर्ति को पद्म भूषण दिए जाने के एलान पर मजूमदार-शॉ
सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने के एलान के बाद बायोकॉन की एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे बहुत गर्व है कि मेरी प्रिय मित्र सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वंचितों की सेवा करने के उनके अथक प्रयासों के लिए मैं उन्हें सलाम करती हूं।"