मेरी पत्नी इस वित्त वर्ष ₹2.8 करोड़ एडवांस टैक्स दे चुकी हैं: उनकी तस्वीर शेयर कर अशनीर
भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने बताया है कि उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर देश में सबसे अधिक टैक्स चुकाने वाली महिलाओं में से एक हैं। अशनीर ने ट्विटर पर पत्नी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "माधुरी इस वित्त वर्ष में एडवांस टैक्स के तौर पर ₹2.84 करोड़ का भुगतान कर चुकी हैं…सभी ईमानदार करदाता प्रशंसा के हकदार हैं।"