मेरी पत्नी कभी किसी सभा में जाती नहीं, बेटे के लिए आई हैं: वैभव की रैली में अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बेटे व जालोर से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की नामांकन रैली में कहा है, "मेरी पत्नी कभी किसी सभा में जाती नहीं हैं लेकिन आज बेटे के लिए आई हैं।" उन्होंने कहा, "हम दोनों वैभव को आपके सुपुर्द कर रहे हैं। अब आपके ऊपर है आप कैसे इन्हें कामयाब करो।"