मेरी पत्नी को राजनीति में रुचि नहीं है, वह चुनाव नहीं लड़ेंगी: दिल्ली के सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को राजनीति में रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि सुनीता भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। गौरतलब है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद 'आप' ने सुनीता केजरीवाल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था।