मेरी पर्सनैलिटी बोरिंग है: सोशल मीडिया पर न होने को लेकर रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर न होने को लेकर कहा है, "मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर होना बड़ी ज़िम्मेदारी है और मेरी पर्सनैलिटी बहुत बोरिंग है।" उन्होंने कहा, "वहां लोगों का मनोरंजन करना पड़ता है, मैं ऐसे ही खुश हूं।" बकौल रणबीर, सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी पड़ती हैं वरना ट्रोल किया जाता है।