मेरी पहली कमाई ₹2500 थी, उस समय हमारे वक्त की इतनी ही कीमत थी: सिद्धार्थ मल्होत्रा
ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया है कि उनकी पहली कमाई ₹2,500-₹3,000 थी। सिद्धार्थ ने कहा है, "सैमसंग के मोबाइल के एक ऐड कैंपेन के लिए पहला चेक (₹2,500-₹3,000 का) मिला था। उस समय हमारे वक्त की इतनी ही कीमत थी।" बकौल सिद्धार्थ, वह मॉडलिंग करते थे और उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।