मेरी पहली किताब को नेगेटिव रिव्यू मिलने के बाद लिखना छोड़ दिया: श्वेता बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन व अभिनेत्री जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने एक पॉडकास्ट में असफलता को लेकर बात की है। श्वेता ने कहा, "मैंने एक किताब (पैराडाइस टावर्स) लिखी थी। इसे नेगेटिव रिव्यूज़ मिले थे। इसने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैंने लिखना छोड़ दिया।" बकौल श्वेता, इसके बाद वह खुद पर संशय करने लगी थीं।