मेरी पहली नौकरी लंदन में लगी थी, 25 की उम्र में पहली सैलरी में मिले थे £3,000: राहुल गांधी
'कर्ली टेल्स' की सीईओ कामिया जानी के साथ एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया है कि उनकी पहली नौकरी लंदन में स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग कंपनी 'मॉनिटर कंपनी' में लगी थी। उन्होंने कहा, "उस समय मेरा पहला पे-चेक (वेतन) बहुत अधिक था। वेतन किराए और अन्य चीज़ों में चला गया...यह लगभग £3,000 था। मैं तब 25 साल का था।"