मेरी बेटी की वजह से ऋषि सुनक बने यूके के पीएम: सुधा मूर्ति
इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने कहा है कि उनके दामाद ऋषि सुनक उनकी बेटी अक्षता की वजह से यूके के प्रधानमंत्री बने। सुधा ने कहा, "देखिए कैसे एक पत्नी अपने पति को बदल सकती है…मैं अपने पति को नहीं बदल सकी, मैंने उनको कारोबारी बना दिया।" सुनक अक्टूबर 2022 में यूके के प्रधानमंत्री बने थे।