मेरी बेटी कुछ बोल और खा नहीं पा रही: दिल्ली में शिक्षिका की पिटाई से घायल हुई बच्ची के पिता
दिल्ली नगर निगम के स्कूल की शिक्षिका की पिटाई से घायल हुई पांचवीं की छात्रा के पिता ने कहा है कि चेहरे की हड्डी टूटने की वजह से उनकी बेटी खाने या बोलने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, "कोई एक बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है?" बच्ची का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।