मेरी मां को मत बताना, उनकी हालत नाज़ुक है: पुलिस से क्रैश हुए विमान में सवार भारतीय की बहन
नेपाल में क्रैश हुए विमान में सवार ठाणे की महिला वैभवी बांदेकर त्रिपाठी की बहन ने पुलिस से कहा कि वह उनकी मां को घटना की जानकारी न बताएं। एक अधिकारी के मुताबिक, वैभवी की बहन ने अनुरोध किया क्योंकि उनकी मां की हालत नाज़ुक है। विमान में वैभवी के अलग हो चुके पति और उनके 2 बच्चे भी थे।