मेरी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी: बेटे की कस्टडी की कानूनी लड़ाई को लेकर अदनान की पूर्व पत्नी
गायक अदनान सामी की पूर्व पत्नी व अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार ने बेटे अज़ान सामी की कस्टडी के लिए 18-महीने की कानूनी लड़ाई को लेकर कहा है, "मेरी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। काम तो कर पा रही थी क्योंकि जूझने की ताकत कहीं से आ जाती है।" उन्होंने कहा, "ज़्यादातर चीज़े मुझे याद नहीं...शुक्र है कि अज़ान मुझे मिल गया।"