मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई: नया घर खरीदने पर टीवी ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता
टीवी ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर नए घर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "अपने नए घर में आ गई...मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई...मैं धन्य हूं।" उन्होंने कहा, "ज़मीनी स्तर से शुरुआत करके...बिना किसी की मदद के...आज यहां हूं...मुझे खुद पर बहुत गर्व है।" मुनमुन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में 'बबीता' का किरदार निभाती हैं।