मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई: पूर्णिया से नामांकन दाखिल करने के बाद पप्पू यादव
बिहार से कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने गुरुवार को पूर्णिया लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, "मेरी पार्टी भी खत्म हो गई। मेरी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की गई।" उन्होंने कहा, "मैं 'INDIA' गठबंधन को मज़बूत करूंगा।" दरअसल, पप्पू यादव ने अपनी पार्टी 'जाप' का कांग्रेस में विलय किया था।