मेरी शादी नहीं हो रही है क्योंकि अफवाहें फैली हैं कि मैं लड़कों को पीटती हूं: कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में 'क्या वह असल ज़िंदगी में भी अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' के अपने किरदार जैसी हैं' सवाल पर कहा है कि इन अफवाहों के चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही है। कंगना ने कहा, "मेरे खिलाफ ऐसी अफवाहें उड़ाई जाती हैं कि मैं लड़कों की धुलाई करती हूं लेकिन मैं किसको पीटूंगी।"