मेरी हत्या की साज़िश रची गई है, मैंने एक वीडियो रिकॉर्ड करवाकर रखा है: इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उनकी हत्या की साज़िश रची गई है। एक रैली में उन्होंने कहा, "मैंने एक वीडियो रिकॉर्ड करवाया है और उसे एक महफूज़ जगह पर रखा है। अगर मुझे कुछ होगा तो यह वीडियो सामने आएगा। वीडियो में मैंने इस साज़िश में शामिल हर व्यक्ति का नाम लिया है।"