मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहूदा फ्रेंच किस: भालू के हमले में जबड़ा फटने के बाद अमेरिकी शख्स
भालू के हमले में जबड़ा फटने के बाद रूडी नूरलैंडर नामक 61-वर्षीय अमेरिकी शख्स ने इसे अपने ज़िंदगी का 'सबसे बेहूदा फ्रेंच किस' बताया है। हमले के बाद नूरलैंडर की कई सर्जरी हुईं जिनमें जबड़े को रीकंस्ट्रक्ट किया जाना भी शामिल था। सितंबर में घायल हिरण को बचा रहे दो लोगों की मदद करते वक्त नूरलैंडर पर हमला हुआ था।