मेरे 4 परिचितों को दिल्ली आवास के बाहर से अगवा कर लिया गया है: पूर्व बीजेपी सांसद
साउथ एवेन्यू (दिल्ली) में पूर्व बीजेपी सांसद ए.पी. जितेंद्र रेड्डी के 3 परिचितों और ड्राइवर का सोमवार रात उनके आवास के बाहर से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। रेड्डी द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज में 5-7 लोगों को अपहृतों को कार के अंदर बैठने के लिए मजबूर करते देखा जा सकता है। बकौल रेड्डी, "मैंने शिकायत दर्ज...कराई है।"