मेरे इंटरनैशनल अवॉर्ड्स को मां सोने का समझकर तौलिए में लपेटकर रखती थीं: एआर रहमान
संगीतकार एआर रहमान ने बताया है कि उनकी मां को लगता था कि उन्हें मिले सारे इंटरनैशनल अवॉर्ड्स (ऑस्कर, ग्रैमी, बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब) सोने के बने हुए हैं इसलिए वह सभी इंटरनैशनल अवॉर्ड्स को तौलिए से लपेटकर रखती थीं। रहमान ने कहा, "मां के निधन के बाद मैंने अवॉर्ड्स दुबई के फिरदौस स्टूडियो के शोकेस में रखवा दिए।"