मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं: मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होने पर अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री व एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने ₹100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से ज़मानत पर बाहर आने पर कहा, "मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।" उन्होंने कहा, परमबीर सिंह (मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर) ने लिखकर दिया कि उन्होंने मुझपर सुनी सुनाई बातों पर आरोप लगाया था।