मेरे ऐक्टर बनने में उनका बहुत बड़ा हाथ है: पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, ''मेरे ऐक्टर बनने में उनका बहुत बड़ा हाथ है।'' खेर ने कहा कि रेडियो में पहली नौकरी के दौरान वह दिवंगत कलाकार का नाम लेने में अटक गए थे। बकौल खेर, अगर उन्होंने नाम नहीं लिया होता तो वह ऐक्टर कभी नहीं बनते।