मेरे और मेरे आदर्शों के लिए सम्मान की बात है: 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा के बाद आडवाणी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं...यह मेरे लिए न केवल व्यक्तिगत तौर पर सम्मान की बात है बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान की बात है जिनका जीवन भर निर्वहन किया।"

Load More