मेरे काम ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की: ऐक्ट्रेस चारू असोपा
टीवी शो 'बालवीर' फेम ऐक्ट्रेस चारू असोपा ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर कहा है, ''मुझे लगता है मेरे काम ने ही मुझे उससे बाहर आने में मदद की है।'' 31 वर्षीय ऐक्ट्रेस ने कहा कि डिप्रेशन के बारे में लोग ज़्यादा बात नहीं करते हैं। गौरतलब है कि चारू ने पिछले साल नवंबर में एक बेटी को जन्म दिया था।