मेरे खयाल से टॉम क्रूज़ बेतुके हैं, वह 35 साल से एक जैसे रोल कर रहे हैं: मिकी रोर्क
ऐक्टर मिकी रोर्क ने 'टॉप गन: मैवरिक' में टॉम क्रूज़ के अभिनय को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "वह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते...वह (टॉम) 35 वर्षों से एक जैसे किरदार कर रहे हैं...मैं उसका सम्मान नहीं करता।" मिकी ने 'टॉम को अच्छा अभिनेता नहीं मानने' के सवाल पर कहा, "मुझे लगता है...वह मेरी दुनिया में बेतुके हैं।"