मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करके दिखाओ, राजनीति छोड़ दूंगा: बीजेपी से सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है, "मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करके दिखाओ...अगर आरोप साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।" उन्होंने कहा, "बीजेपी ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है।" गौरतलब है, सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया है।