मेरे जन्मदिन पर पिता ने मां और बहन की हत्या की थी, मुझे भी मारी थी गोली: अभिनेता कमल सदाना
अभिनेता कमल सदाना ने एक इंटरव्यू में उस घटना का ज़िक्र किया है जिसमें उनके पिता व फिल्म निर्माता बृज सदाना ने आत्महत्या से पहले पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, "आंखों के सामने घरवालों को मरते देखना दर्दनाक था...मुझे भी गोली मारी थी।" कमल ने कहा कि घटना उनके जन्मदिन पर हुई थी।