मेरे दायरे से बड़ी बात है: कैलिफोर्निया के म्यूज़िक फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर दिलजीत
अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने कोचेला वैली म्यूज़िक ऐंड आर्ट्स फेस्टिवल (कैलिफोर्निया) में शामिल होने को लेकर कहा है, "(यह) मेरे दायरे से बड़ी बात है। इसके बारे में कभी सोचा नहीं था।" उन्होंने गुरुद्वारे में तबला बजाने से अपनी शुरुआत पर कहा, "म्यूज़िक हर जगह पवित्र होता है, मेरे लिए वह पल बड़ा था, शायद कोचेला से भी बड़ा।"