मेरे द्वारा निभाई गई सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक है: 'दृश्यम 2' में अपने रोल पर तबू
अभिनेत्री तबू ने अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' में गोवा की आईजी मीरा एम. देशमुख की अपनी भूमिका को लेकर कहा है कि यह उनके द्वारा निभाई गई सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने कहा, "इस तरह का किरदार लिखने के लिए मुझे (लेखक को) श्रेय देना चाहिए...इतने जटिल किरदार को लिखना लेखकों के लिए...आम बात नहीं है।"